गरुड़ (बागेश्वर)। जय गोलू मिनी स्टेडियम बिनखोली में रामपुर और गढ़सेर के बीच मैच खेला गया। इसमें रामपुर की टीम ने गढ़सेर को 11 रनों से हराया। टूर्नामेंट के संरक्षक देवेंद्र गोस्वामी ने बताया कि 19 को सद्भावना मैच राजनीतिक मंच और बार एसोसिएशन के बीच खेला जाएगा। मैच के मुख्य अतिथि कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण होंगे। टूर्नामेंट के अंपायर कैलाश गोस्वामी और हेम गढ़िया, उद्घोषक गिरीश गोस्वामी थे।