फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना तौल को लेकर किसानों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर में शुगर मिल तौल कांटे पर गन्ना तौलने को लेकर किसानों ने हंगामा किया। इस दौरान मौके पर पहुंचे सुरक्षाधिकारी से तीखी झड़प हो गई। किसानों ने कहा कि गन्ना तौल में लापरवाही कतई बर्दास्त नही की जाएगी। आरोप है कि गन्ना तौल केंद्रों से आने वाले वाहनों का गन्ना पहले तौला जाता है। हंगामा के चलते कुछ देर तक गन्ना तौल प्रभावित रही।
विज्ञापन

मंगलवार शाम शुगर मिल के गन्ना यार्ड के कांटे पर तौल को लेकर दर्जनों किसान एकत्र हो गए। उन्होंने हंगामा काटा। आरोप है कि बाहरी क्षेत्र से आने वाले गन्ने से भरे वाहनों को पहले तौला जाता है। हंगामा की खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे सुरक्षाधिकारी ऋषिपाल सिंह ने समझाने की कोशिश की। जिस पर किसान भड़क उठे। किसानों ने कहा किगन्ना यार्ड परिसर में ठंड में अलाव की व्यवस्था, शौचालयों में सफाई की मांगों को रखा। सुरक्षाधिकारी ने किसानों की मांगों को जीएम के समक्ष रखने का भरोसा दिया। वहां पर पूर्व प्रधान रजनीत सिंह ऊर्फ सोनू, जसपाल, अशोक कुमार, जलीस अहमद, महेंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें