फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर की पूजा राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दिखाएगी दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। एमपी इंटर कॉलेज और रामनगर ताइक्वांडो क्लब की छात्रा पूजा पांडे राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दमखम दिखाएगी। वह केरल में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी।
विज्ञापन

एमपी इंटर कालेज की 12वीं की छात्रा पूजा पांडे का चयन कन्नूर केरल में 22-25 जनवरी तक होने वाली राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए हुआ है। पूजा पहले भी दो बार राष्ट्रीय स्तर पर दमखम दिखा चुकी है। इनमें उसे रजत और कांस्य पदक पाकर ही संतोष करना पड़ा था। पूजा की उपलब्धि से कॉलेज के प्रधानाचार्य दिग्विजय सिंह चौहान, चंचल बसेड़ा आदि ने बधाई दी है। वहीं, पूजा के घर पर भी बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें