बिंदुखत्ता (नैनीताल)। यहां जनता पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में रविवार से तीन दिनी उत्तरायणी कौतिक शुरू हो गया। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने इसका शुभारंभ किया। बताया कि बागेश्वर से शुरू हुई उत्तरायणी की परंपरा अब देश, विदेश में फैल चुकी है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेसी गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि मेलों से संस्कृति का प्रचार होता है। वहां पूर्व दर्जा राज्यमंत्री प्रयाग दत्त भट्ट, संध्या डालाकोटी, राजेंद्र खनवाल, समाजसेवी हेमवती नंदन दुर्गापाल, पंजाबी महासभा के अध्यक्ष सरदार गुरदीप सिंह आदि थे। इससे पूर्व क्षेत्रीय विधायक नवीन दुम्का ने भी प्रथम चरण का उद्घाटन किया। प्राइमरी स्कूल कार रोड से मेला प्रांगण तक झांकी निकाली गई। वहां विशिष्ट अतिथि उमेश शर्मा, इंद्र बिष्ट, राम सिंह पपोला आदि थे। राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता महेश लाल एंड पार्टी ने छोलिया नृत्य, क्षेत्रीय कलाकार जीवन पांडेय, उनकी टीम, स्कूली बच्चों ने भी शानदार प्रस्तुति दी। वहां नगर पंचायत अध्यक्ष राम बाबू मिश्रा, मेला समिति के अध्यक्ष देवी दत्त पांडे, महामंत्री शशि कुमार सिंह रावत, प्रबंधक दीप जोशी, मेला प्रबंधक अजय गर्ब्याल, केदार दानू, बसंत पांडे, बीना जोशी, कविराज सिंह धामी, बलवंत दानू, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री खजान पांडे आदि थे।