हल्द्वानी। स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने और विभिन्न राज्यों के उत्पादों को एक छत के नीचे उपलब्ध कराने के लिए सोमवार से सरस मेले का आयोजन होगा। इसमें 13 राज्यों के हस्तशिल्पियों का हुनर दिखेगा। रविवार को सीडीओ प्रकाश चंद्र, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय और एसडीएम एपी बाजपेयी ने मेला स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मेले का उद्घाटन सोमवार शाम चार बजे होगा।