फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला का मुफ्त स्वास्थ्य शिविर आज

विज्ञापन
लेकसिटी क्लब नैनीताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नैनीताल। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक जूनियर हाईस्कूल मल्लीताल (मिडिल) में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक पल्लवी गहतोड़ी, प्रेमा अधिकारी ने बताया कि शिविर का शुभारंभ विधायक संजीव आर्या करेंगे।
विज्ञापन

शिविर की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। इसके लिए शनिवार को लेक सिटी वेलफेयर क्लब की अध्यक्ष आशा पांडे की अध्यक्षता में बैठक हुई। बताया कि शिविर में मैट्रिक हॉस्पिटल के हड्डी रोग विशेष डॉ. प्रदीप पांडे, दंत चिकित्सक समीर उपाध्याय, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. अनिल पांडे रोगियों को परामर्श देंगे। निशुल्क दवाइयां भी बांटी जाएंगी। इसके लिए 400 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। इसमें यूरिक एसिड, कैल्शियम, विटामिन डी, बीएमडी की जांच की जाएगी। लेक सिटी क्लब की सचिव रानी साह, कविता त्रिपाठी, विनीता पांडे, दिव्या साह, रेखा पंत, मंजू बिष्ट, पल्लवी गहतोड़ी, जीवंती भट्ट, गीता साह, गीता पांडे, प्रेमा अधिकारी, संगीता श्रीवास्तव, अमिता साह, ज्योति वर्मा, रानी सर्वोदय, भारती साह, सोनू साह, ममता साह, पिंकी मुंडे, आरती बिष्ट आदि तैयारियों में जुटे रहे।
विज्ञापन


अमर उजाला का मुफ्त स्वास्थ्य शिविर आज
नैनीताल के लोगों को मिलेगा मुफ्त इलाज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें