फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

195 ने छोड़ी कुमाऊं विवि की पीएचडी प्रवेश परीक्षा

विज्ञापन
exam - फोटो : pexels.com
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विवि की पीएचडी प्रवेश परीक्षा रविवार को मंडल के चार केंद्रों पर हुई, इसमें आवेदन करने वाले 3012 अभ्यर्थियों में से 2517 ने परीक्षा दी। 195 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे और 300 अभ्यर्थी जो जेआरएफ उत्तीर्ण हैं, इन्हें अलग मेरिट लिस्ट के अनुसार प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन

कुमाऊं विवि के निदेशक शोध प्रो. राजीव उपाध्याय ने बताया कि 31 विषयों की करीब 350 सीटों के लिए सत्र 2019 की पीएचडी प्रवेश परीक्षा कराई गई थी। एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में 1575, डीएसबी परिसर नैनीताल में 387, एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में 365, पीजी कॉलेज पिथौरागढ़ में 190 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। एक सप्ताह के भीतर उत्तरमाला को विवि की वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। कुमाऊं विवि के मुख्य परीक्षा नियंत्रक प्रो. संजय पंत, निदेशक शोध प्रो. राजीव उपाध्याय ने डीएसबी परिसर का निरीक्षण किया। पर्यवेक्षक प्रो. एलएम जोशी, प्रो. प्रदीप कुमार गोस्वामी ने हल्द्वानी, प्रो. ललित तिवारी ने अल्मोड़ा, प्रो. वीपी पांडे ने नैनीताल, प्रो. जगत सिंह बिष्ट ने पिथौरागढ़ में प्रवेश परीक्षा कराई।
विज्ञापन


195 ने छोड़ी कुमाऊं विवि की पीएचडी प्रवेश परीक्षा
31 विषयों की करीब 350 सीटों के लिए हुई थी प्रवेश परीक्षा
एक सप्ताह में उत्तरमाला को विवि की वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें