फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10481 परीक्षार्थियों ने दी हिंदी की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल/पतलोट (नैनीताल)। जिले में शुक्रवार से इंटरमीडिएट की हिंदी विषय की परीक्षा के साथ बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को इंटरमीडिएट के हिंदी और कृषि हिंदी परीक्षा में पंजीकृत 10669 परीक्षार्थियों में से 10481 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इस दौरान 188 परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। सीईओ केके गुप्ता ने बताया कि हिंदी में 10611 और कृषि हिंदी में 58 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। बताया कि हिंदी में एक भी परीक्षार्थी नकल के साथ नहीं पकड़ा गया। थली, खुजेठी, नाई के परीक्षार्थी क्षेत्र में जमी बर्फबारी के बावजूद ओखलकांडा के भीड़ापानी इंटर कॉलेज में पहुंचे। बीईओ आरएस सविता ने बताया कि 16 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्वक हुई। इस दौरान हिंदी का सरल पेपर होने की वजह से परीक्षार्थियों के चेहरे खिले दिखे। सीईओ केके गुप्ता ने बताया कि तबियत खराब होने के बावजूद शिक्षक गौरीशंकर कांडपाल ने जीआईसी पदमपुरी में परीक्षा ड्यूटी की।
विज्ञापन



10481 परीक्षार्थियों ने दी हिंदी की परीक्षा
जिले में 188 परीक्षार्थी परीक्षा में रहे अनुपस्थित



नैनीताल में 620 परीक्षार्थियों ने दी बोर्ड परीक्षा
नैनीताल। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद परीक्षाएं शुक्रवार से शुरू हो गई हैं। मंडल मुख्यालय नैनीताल में पहले दिन सभी पांच केंद्रों में इंटरमीडिएट हिंदी की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। पंजीकृत 632 अभ्यर्थियों में से 620 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। दूसरी ओर मंडलीय कंट्रोल रूम के प्रभारी राजेंद्र सिंह अधिकारी ने बताया कि पहले दिन मंडल भर के किसी भी परीक्षा केंद्र में कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया।
नैनीताल के शहीद मेजर राजेश अधिकारी जीआईसी में पंजीकृत 101 में से 99, आदर्श जीआईसी में 121 में से 120, सीआरएसटी इंटर कॉलेज में पंजीकृत 75 में से 73, मोहन लाल साह बालिका इंटर कॉलेज में 96 में से 94, भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय में पंजीकृत 239 में से 234 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। ब्लॉक स्तर पर गठित सचल दल ने उपशिक्षा अधिकारी सुलोहिता नेगी की अगुवाई में सैनिक स्कूल और बालिका विद्या मंदिर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


हिंदी का पेपर देख चेहरे खिले
नैनीताल। उत्तराखंड बोर्ड की हईस्कूल परीक्षा के पहले दिन हिंदी का पेपर देख बच्चों के चेहरे खिल गए। जीजीआईसी तल्लीताल से पेपर देकर आईं शिवांगी, रेनू, विनीता और रीतू ने कहा कि पेपर काफी सरल आया था और कहा कि उम्मीद है अन्य प्रश्पपत्र भी ऐसे ही आएंगे। वहीं अन्य बच्चों की प्रतिक्रिया भी कुछ ऐसी ही मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें