बागेश्वर। जिला उद्योग केंद्र और जन शिक्षण संस्थान की ओर से मंडलसेरा में तीन साप्ताहिक उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के समापन समारोह का शुभारंभ जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक बीसी पाठक ने किया। संस्थान की सह कार्यक्रम अधिकारी चंदू नेगी ने कहा कि वर्तमान में असीमित इच्छाएं हैं, इनकी प्रतिपूर्ति के लिए हुनरमंद, रोजगार से जुड़ना से जरूरी है।
प्रशिक्षिका जया नगरकोटी ने बताया कि 25 से ज्यादा महिलाओं को पर्स, कुल्टिंग बैग, हैंड बैग, ज्वैलरी पर्स बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान जीवन अलंकरण शिक्षा के तहत हैजा, पेचिस, पीलिया, तपेदिक, एड्स, एनीमिया, महिलाओं की बीमारियां, शिक्षा, कानून की की भी जानकारी दी गई। वहां तारा देवी, बीना रावत, सोनू नगरकोटी, ममता, गीता आदि शामिल थीं।