फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व के सबसे महंगे मूगा रेशम की खेती अब ज्योलीकोट में

विज्ञापन
silk worm
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। ज्योलीकोट के राजकीय रेशम फार्म में जल्द ही मूंगा रेशम की खेती होेगी। 16 हजार रुपये प्रति किलो बिक रहा यह विश्व का सबसे महंगा रेशम है। इसकी बाजार में अच्छी मांग है। फिलहाल मूंगा रेशम असोम में ही होता है। इसे यहां उगाने के लिए राज्य सरकार ने ज्योलीकोट में भवन निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। मार्च से खेती शुरू कराने तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय रेशम उत्पादन अनुसंधान केंद्र के निदेशक सोमेश पालीवाल ने बताया कि मूंगा रेशम के कौल प्रजाति के पौधे चाहिए। यह यहां भी पाए जाते हैं। इसकी खेती करने से किसानों की आय बढ़ सकेगी। किसानों को इसकी जानकारी देने के लिए केंद्रीय मूंगा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान लाडोई जोरहाट असोम के विशेषज्ञ अगले माह यहां आएंगे।
विज्ञापन


ज्योलीकोट में होगी विश्व के सबसे महंगे मूंगा रेशम की खेती
जिले के ज्योलीकोट के रेशम फार्म में होगी खेती
असोम प्रजाति का मूंगा रेशम विश्व का सबसे मंहगा धागा
बाजार में 16 हजार रुपये किलो तक बिक रहा मूंगा रेशम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें