हल्द्वानी। अतिक्रमण चिन्हित करने गई नगर निगम की टीम को अतिक्रमणकारियों और जनप्रतिनिधियों ने घेर लिया। इसके बाद टीम लौट गई।
मंगलवार को सहायक नगर आयुक्त विजेंद्र चौहान के नेतृत्व में नगर निगम की टीम रेलवे फाटक के पास अतिक्रमण चिन्हित करने पहुंची। जैसे ही टीम ने फीता लेकर नपाई शुरू की तो अतिक्रमणकारियों और कुछ जनप्रतिनिधियों ने सहायक नगर आयुक्त का घेराव कर दिया।