फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नये साल में भवाली को मिलेगी विद्युत सब स्टेशन की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। अगले माह भवाली नगरपालिका समेत दर्जनभर गांवों को मेहरागांव विद्युत केंद्र पर निर्भर नहीं रहना पडे़गा। ऊर्जा निगम की ओर से भवाली में 33/11केवी विद्युत सब स्टेशन बनाया जा रहा है। ऊर्जा निगम ने एयरफोर्स, सैनिक स्कूल घोड़ाखाल, उजाला न्यायिक अकादमी को भी इसी केंद्र से जोड़ने का फैसला किया है।
विज्ञापन

तीन दशक में भीमताल धारी, रामगढ़, बेतालघाट के विकासखंडों के साथ ही भवाली नगर पालिका में भी तेजी से आबादी बढ़ी है। बिजली कनेक्शन बढ़ने के साथ इस केंद्र पर तेजी से भार पड़ा। बिजली लाइन लंबी होने के कारण आंधी-तूफान, हिमपात में लाइनों का टूटना आम बात थी। विधायक संजीव आर्य की पहल पर प्रदेश सरकार ने सात करोड़ रुपये से एयरफोर्स स्टेशन के पास नया सब स्टेशन बनाया है। यूपीसीएल के एसडीओ मनोज तिवारी ने बताया कि इसमें पांच-पांच एमवी (कुल क्षमता 10 एमवी) के दो ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं। श्यामखेत-कहलक्वीरा, पूरे नगर पालिका क्षेत्र समेत रामगढ़ ब्लॉक के गागर कुलेटी कूण, बेतालघाट ब्लॉक के भवालीगांव, निगलाट, मछली डिग्गी, भीमताल ब्लॉक के मेहरागांव, नगारीगांव तिरछाखेत, घोड़ाखाल को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन



भवाली को जल्द मिलेगी सौगात
भवाली में सात करोड़ से बन रहा विद्युत सब स्टेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें