फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज नैनीताल आ रहे हैं तो रखें यह सावधानी

विज्ञापन
Nainital
विज्ञापन
नैनीताल। सरोवर नगरी में सोमवार को नए साल की धूम रहेगी। वाहनों का दबाव भी बहुत ज्यादा रहेगा। इसको लेकर पुलिस ने फैसला लिया है कि शाम पांच बजे से रात 12 बजे तक अपर माल रोड पर वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। एएसपी हरीश चंद्र सती ने बताया कि अपर माल रोड का ट्रैफिक राज भवन रोड पर डायवर्ट किया जाएगा। रविवार को डीएसए पार्किंग फुल हो गई। जबकि मेट्रोपोल में कुछ ही गाड़ियों की जगह शेष रह गई है। उन्होंने बताया कि हल्द्वानी मार्ग से नैनीताल आने वाले पर्यटक वाहनों को रूसी बाईपास में स्थापित अस्थायी पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। जहां से शटल सेवा के माध्यम से पर्यटकों को सरोवर नगरी तक लाया जाएगा। इसी तरह कालाढूंगी रोड से नैनीताल आने वाहने सभी पर्यटक वाहनों को कालाढूंगी रोड में वाटरफॉल रूसी बाईपास से और भवाली रोड से नैनीताल आने वाले सभी पर्यटक वाहनों को पाईंस के पास कैंट पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। जहां से शटल सेवा की ओर से पर्यटकों को नैनीताल गंतव्य स्थान तक लाया जाएगा।
विज्ञापन


आज नैनीताल आ रहे हैं तो रखें यह सावधानी



थर्टी फर्स्ट को लेकर पुलिस मुस्तैद
नैनीताल। थर्टी फर्स्ट के मौके पर सरोवर नगरी में पर्यटकों की बढ़ती आमद के बाद पुलिस ने भी कमर कस ली है। रविवार को मल्लीताल पुलिस के कोतवाल विपिन चंद्र पंत की अगुवाई में बारापत्थर चौकी पर वाहनों की चेकिंग की। इसमें 67 चालानों में 10 हजार 300 संयोजन शुल्क वसूला गया और एक मोटरसाइकिल सीज की गई। वहीं तल्लीताल पुलिस ने भी एसआई ज्योति पवार की अगुवाई में रूसी बाईपास के पास चेकिंग अभियान चलाया। ब्यूरो

थर्टी फर्स्ट से पहले पार्किंग व्यवस्था चरमराई
नैनीताल। थर्टी फर्स्ट को लेकर नगर में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से रविवार को पार्किंग व्यवस्था चरमरा गई। नगर स्थित डीएसए पार्किंग में दोपहर को ही पार्किंग फुल का बोर्ड लगा दिया गया। जबकि मेट्रोपोल पार्किंग भी शाम तक भर चुकी थी। वहीं सूखाताल स्थित पार्किंग में भी पर्यटकों के वाहनों को जगह नहीं मिली। अगर यहीं हाल रहा तो 31 को पर्यटकों को अपने वाहनों से नैनीताल नहीं आने दिया जाएगा। ट्रैफिक प्लान के तहत उनके वाहनों को रूसी बाई पास और कालाढूंगी पर ही रोककर शटल सेवा से नैनीताल तक लाया जाएगा।
विज्ञापन


पार्किंग पर बनाया गया एप भी रहा फेल
नैनीताल। नगर की पार्किंग की व्यवस्था सुधारने के लिए न्यायालय ने पार्किंग ऐप बनाने के आदेश होटल एसोशिएशन को पिछले वर्ष दिए थे साथ ही नगरपालिका को संबधित व्यवस्था को चलाने के लिए बूम बैरियर लगाने को कहा था। पालिका की ओर से बूम बैरियर तो लगे और ऐप भी बना लेकिन प्रचार प्रसार न होने और लोगों को इसकी जानकारी न होने से फेल हो गया। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश साह ने बताया कि सही से एप का संचालन न हो पाने से हाईकोर्ट ने एप रिजेक्ट कर दिया था।


रामनगर के होटलों में कुमाऊंनी गढ़वाली भाषा सिखाई जाएगी
रामनगर (नैनीताल)। थर्टी फर्स्ट के लिए रामनगर के रिसॉर्टों में विशेष तैयारियां की गईं हैं। रामनगर और आसपास के इलाकों में स्थित होटल व्यवसायियों ने सैलानियों को अधिक से अधिक सुविधाएं देने का प्रयास किया है। कई होटलों में सैलानियों को इस मौके पर पहाड़ी व्यंजन परोसने की भी तैयारी चल रही है। दूसरी ओर ढिकुली स्थित पगोड़ा मनु महारानी में बेस्ट कपल डांस, बेस्ट डांसर, बेस्ट गेस्ट, बेस्ट चाइल्ड, फन गेम्स के अलावा पर्यटकों को कुमाऊंनी व गढ़वाली भाषा सिखाकर प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी।

साइलेंट जोन के होटलों में किया निरीक्षण
रामनगर (नैनीताल)। रामनगर वन प्रभाग की टीम साइलेंट जोन में स्थित होटलों का निरीक्षण कर रही है। डीएफओ रामनगर बीपी सिंह, एसडीओ केएन भारती, कार्यालय प्रभारी वीरेंद्र पांडेय आदि ने होटल मालिकों को निर्देशित किया है कि वह डीजे आदि ज्यादा ध्वनि में न बजाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें