फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंतरिक परीक्षा में 15 अंक की बजाय मार्कशीट में चढ़ाया सिर्फ एक अंक

विज्ञापन
result - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में अध्ययनरत कई विद्यार्थी वर्ष 2016 के प्रथम सेमेस्टर की बैक परीक्षा का परिणाम न आने से काफी परेशान हैं। वहीं, दर्जनों विद्यार्थी मार्कशीटों में त्रुटियां आने से परेशान हैं। एक छात्रा के आंतरिक मूल्यांकन 15 अंक के स्थान पर एक अंक दे दिया गया। कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा स्नातक, परास्नातक सेमेस्टर परीक्षाओं के साथ ही वर्ष 2016 की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं भी कराई थीं। बैक परीक्षाओं का परिणाम पिछले माह घोषित किया गया लेकिन 50 से अधिक परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम नहीं आया है। इसमें बीए, बीकॉम, बीएससी तीनों कक्षाओं के विद्यार्थी शामिल हैं। स्नातक चतुर्थ सेमेस्टर की छात्रा शिवानी को आंतरिक परीक्षा में 15 अंक मिले थे लेकिन उसकी मार्कशीट में 15 के स्थान पर मात्र एक अंक चढ़ा दिया गया। इसी तरह तीन छात्रों के मार्कशीटों में नाम में त्रुटि आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें