फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलाश यात्रा पर रवाना हुआ 16 वां दल

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कैलाश मानसरोवर यात्रियों का 16वां दल बुधवार को दिल्ली से चलकर दोपहर काठगोदाम स्थित केएमवीएन पर्यटक आवास गृह में पहुंचा। केएमवीएन अधिकारियों ने काठगोदाम में कैलाश यात्रियों का स्वागत किया। यात्री दल में 20 महिलाओं समेत 57 यात्री शामिल हैं। टीआरसी में दोपहर भोजन के बाद यात्री दल रात्रि विश्राम के लिए अल्मोड़ा चला गया। काठगोदाम के टीआरसी प्रबंधक रमेश चंद्र पांडे ने बताया कि 16वें यात्री दल के जनसंपर्क अधिकारी लखनऊ के अजय ज्योति शर्मा और दिल्ली के विकास कल्याणी हैं। इस दल में सबसे बुजुर्ग 70 वर्षीय मध्यप्रदेश के रतन लाल और सबसे जवान 27 वर्षीय उत्तरप्रदेश की आभा बल्लाल हैं। यात्रियों में सर्वाधिक 10 यात्री उत्तरप्रदेश के हैं जबकि दिल्ली, कर्नाटक के 9-9, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान के 5-5, गुजरात के तीन, बिहार, हरियाणा, उत्तराखंड, तमिलनाडु के 2-2, आसाम, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के 1-1 यात्री शामिल हैं। यात्री दल के सदस्य देर शाम अल्मोड़ा चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें