फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर, दिल्ली और यूपी के छात्रों को भाया एमबी कालेज

विज्ञापन
admission shimla
विज्ञापन
हल्द्वानी। इस बार दूसरे राज्यों के विद्यार्थियों को भी एमबीपीजी कॉलेज पसंद आया है। जम्मू कश्मीर, यूपी और दिल्ली के छात्र एमबी कालेज से एमए राजनीतिशास्त्र, समाजशास्त्र, इतिहास विषय की पढ़ाई करना चाहते हैं। परास्नातक विषयों में दाखिला लेने के लिए उत्तराखंड से बाहर के 35 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया। इनमें से कुछ विद्यार्थियों ने मेरिट में स्थान भी पा लिया है। दूसरे राज्यों के छात्रों की एमएससी गणित में दाखिले लेने में खासी रचि सामने आई है।
विज्ञापन

कुमाऊं में छात्र संख्या के आधार पर सबसे बड़े महाविद्यालय एमबीपीजी कालेज में अभी तक दूसरे राज्यों के विद्यार्थी ऑफलाइन प्रवेश प्रक्रिया चलने के कारण आवेदन नहीं कर पाते थे। इस बार कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा ऑनलाइन आवेदन फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू की जिसका फायदा दूसरे राज्यों के छात्रों ने उठाया। घर बैठे दूसरे राज्यों जम्मू कश्मीर, दिल्ली और यूपी के विभिन्न क्षेत्रों के विद्यार्थियों ने भी यहां परास्नातक विषयों में दाखिला लेने के लिए आवेदन किया। इस कारण परास्नातक विषयों में सीटें कम होने के चलते एमबीपीजी से बीए उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को प्रवेश मिलना मुश्किल हो रहा है। प्राचार्य डॉ. रेखा पांडे ने बताया कि उत्तराखंड से बाहर के विद्यार्थियों को कुल सीटों में अधिकतम दस प्रतिशत सीटों पर प्रवेश दिया जा सकता है। मेरिट तैयार करने में उनके प्राप्तांक में से 10 प्रतिशत अंक कम हो जाते हैं। यानी कि स्थानीय छात्र के 45 प्रतिशत तो बाहरी राज्य के छात्र के 55 प्रतिशत अंक पर दाखिले का नियम है।

जम्मू कश्मीर, दिल्ली और यूपी के विद्यार्थियों की भी पसंद बना एमबी कालेज
एमए राजनीतिशास्त्र, समाजशास्त्र समेत विभिन्न विषयों में चाहते हैं दाखिला

इन्होंने किया आवेदन
एमए राजनीतिशास्त्र : जम्मू कश्मीर विश्वविद्यालय के छात्र उमर फारुख, दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा अलका शर्मा और आयुषी बिष्ट के अलावा अवध विश्वविद्यालय के छात्र अभिषेक ग्वासीकोटी शामिल हैं।
विज्ञापन

एमए समाजशास्त्र : गोरखपुर विश्वविद्यालय की छात्रा जया श्रीवास्तव, रुहेलखंड विश्वविद्यालय के छात्र संजीव कुमार और प्रीति के अलावा कानपुर विश्वविद्यालय के छात्र अरविंद सिंह अधिकारी ने आवेदन किया।
मेकेनिकल इंजीनियरिंग : देहरादून से पढ़ाई कर चुके सत्य प्रकाश यादव ने समाजशास्त्र में आवेदन लेना चाहते हैं, वहीं पंतनगर विश्वविद्यालय से बीएससी एजी की पढ़ाई करने वाली कंचन साही भी समाज शास्त्र विषय से एमए करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें