धानाचूली (नैनीताल)। कोश्यां कुटौली के एसडीएम प्रमोद कुमार के नेतृत्व में जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) की टीम ने बृहस्पतिवार धारी विकासखंड में छापे मारे। इस दौरान नक्शे पास कराए बिना बन रहे 15 निर्माण कार्यों को रोक दिया गया। एसडीएम ने बताया उन्हें लगातार इसकी शिकायतें मिल रही थीं। इस पर बृहस्पतिवार को प्राधिकरण के टीम के साथ मिलकर संयुक्त चेकिंग की। संबंधित लोगों से नक्शा पास करा भवन निर्माण कराने के निर्देश दिए हैं। ऐसे 15 लोगों के निर्माण लगाकर नोटिस जारी किए गए हैं। दो दिन बाद फिर छापेमारी की जाएगी। तब दोबारा अवैध निर्माण मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान तहसीलदार नवाजिश खलिक सहित डीडीए, राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही।