फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज के प्रेरणा स्रोत थे सरदार जगत सिंह: अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। प्रसिद्ध छायाकार, समाजसेवी, लेेखक एवं ग्रीन सिटी हल्द्वानी के प्रणेता स्व. सरदार जगत सिंह की जयंती मंगलवार को मनाई गई। इस मौके पर उनके परिजनों ने इंटर की परीक्षा में प्रदेश में आठवीं रैंक और खालसा नेशनल बालिका इंटर कॉलेज में पहला स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा स्मिता बढ़ई को सम्मानित किया गया। विद्यालय सभागार में पूर्व पालिकाध्यक्ष रेनू अधिकारी ने छात्रा को प्रशस्ति पत्र और पांच हजार की नगद धनराशि देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि उन्होंने जगत प्रेरणा, रामनाम की महिमा, वृक्ष, हरिनाम रामनाम अनमोल भजन नामक पुस्तकें लिखी। वह एक मशहूर शायर भी थे।
कार्यक्रम में सरदार सतिन्दर सिंह, मनमोहन सिंह, हरपाल सिंह, संजय बढ़ई, प्रधानाचार्य मुन्नी त्रिपाठी, नीतू रौतेला, हरपाल सिंह, मनमोहन सिंह, अर्जुन सिंह, कमल ओबराय, प्रशासनिक अधिकारी जितेंद्र अधिकारी, संगीत प्रवक्ता मोहिता कांडपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें