हल्द्वानी। सिंचाई विभाग की ओर से पीलीकोठी में कराए जा रहे नाला निर्माण के दौरान शुक्रवार को यातायात एकतरफा किया गया। एकतरफा यातायात से दिनभर पीलीकोठी के पास जाम लगता रहा। जाम के चलते स्कूली वाहन फंसे रहे। इससे स्कूली बच्चों को दिक्कतें हुईं। शुक्रवार को आसपास पानी सड़कों में पानी की निकासी के लिए सड़क के नीचे ह्यूम पाइप डाला गया। नाला निर्माण के चलते पीलीकोठी में एकतरफा यातायात व्यवस्था की गई। इस वजह से कालाढूंगी मार्ग में दिनभर लंबा जाम लगता रहा। हाल में नाला निर्माण के दौरान बनाए गए गड्ढे में युवक का शव मिलने के बाद सिंचाई विभाग सतर्क हो गया है। निर्माण स्थल पर बेरिकेडिंग की गई और सड़क के दोनों ओर चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। सिंचाई विभाग के एई डीडी सती ने बताया कि सड़क में जलभराव को रोकने के लिए ह्यूम पाइप डालकर नाले का निर्माण कराया जा रहा है।