भीमताल (नैनीताल)। मिशन अंत्योदय की बैठक में जल संस्थान रामनगर के अधिशासी अभियंता और सिंचाई विभाग नैनीताल अधिशाषी अभियंता के शामिल नहीं होने पर सीडीओ विनीत कुमार ने एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
शनिवार को सीडीओ विनीत कुमार ने मिशन अंत्योदय के नोडल अधिकारियों की बैठक आयोजित की। बैठक में कई नोडल अधिकारी कार्ययोजना तैयार नहीं करके पहुंचे थे। इस पर सीडीओ ने विभागीय अधिकारियों को कड़ी फटकार लगा भविष्य में दुबारा निर्देशों का पालन न होने पर कड़ी कार्रवाई की बात कही। साथ ही जल्द कार्ययोजना पेश करने को कहा। इस दौरान बैठक में जल संस्थान के अधिशाषी अभियंता जल संस्थान रामनगर, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता नैनीताल के अनुपस्थित और सूचना न देने पर एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिए। बैठक में बीडीओ, नोडल अधिकारी मौजूद रहे।
मिशन अंत्योदय की बैठक में शामिल नहीं होने पर कार्रवाई
कार्ययोजना तैयार नहीं होने पर अधिकारियों को फटकारा