हल्द्वानी। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ग्रुप केंद्र काठगोदाम में कमांडेंट पीएस गर्ब्याल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में अर्द्धसैनिक बल, असम राइफल्स के भूतपूर्व अधिकारियों कर्मियों की समस्याओं का समाधान किया गया। बुधवार को हुई बैठक में नैनीताल, ऊधमसिंह नगर में रह रहे भूतपूर्व अर्द्धसैनिक बल से जुड़े अधिकारियों कर्मियों ने हिस्सा लिया। बैठक में कल्याण संबंधी मुद्दों की समस्याओं को दूर किया गया। जो समस्याएं कमांडेंट के स्तर से हल नहीं हो सकी हैं उन शिकायतों को उच्च स्तर कार्यालय पर भेजने का फैसला लिया गया। यह भी तय हुआ कि अब हर तिमाही ऐसी बैठक ग्रुप केंद्र होगी, जिसमें कल्याण संबंधी शिकायतों का निस्तारण होगा।