फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्दवानी मार्ग के छलड़ी में सड़क किनारे पड़ा मलवा बना दुघर्टना का कारण

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। पहाड़ी को काटकर हल्द्वानी-भीमताल मार्ग के चौड़ीकरण का काम लोनिवि करा रहा है। लेकिन सड़क किनारे पड़े मलबे और पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों से हादसों की आशंका बनी हुई है। क्षेत्रवासियों ने सड़क किनारे से मलबा हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

वाहन चालकों को यात्रियों की जान-माल की सुरक्षा के लिए हल्द्वानी-भीमताल मार्ग में वाहन चलाते समय सावधानियां बरतने की जरूरत है। बारिश के चलते सलड़ी में पहाड़ी से मलबा लगातार गिरकर सड़क में आ रहा है। इसके चलते हादसों की आशंका बनी है। सड़क किनारे पड़े मलबे से भी दो पहिया वाहनों के फिसलने का भय बना है। शुक्रवार को भी छलड़ी के पास सड़क किनारे पड़े मलबे से जाम की स्थिति बनी रही। साथ ही धूल उड़ने से भी लोगों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने लोनिवि के अधिकारियों से सड़क किनारे फैले मलबे को हटाने की मांग की है। कहा कि पहाड़ी से काटकर निकाले जा रहे आरपीएम को अवैध रुप से स्टोन क्रशरों में बेचा जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें