फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खून की जांच को भटकते रहे मरीज

विज्ञापन
blood donation in private hospitals
विज्ञापन
हल्द्वानी। मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे लैब टेक्नीशियन के आंदोलन के चलते बेस और महिला अस्पताल से मरीजों को बिना खून की जांच कराए ही वापस जाना पड़ा।
विज्ञापन

विभिन्न मांगों को लेकर उत्तराखंड मेडिकल लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन आंदोलनरत है। मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आज सामूहिक आकस्मिक अवकाश लेकर कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया था। पदाधिकारियों ने देहरादून में स्वास्थ्य महानिदेशक कार्यालय परिसर में मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। दूसरी महिला और बेस अस्पताल में टेक्नीशियन न होने के कारण लगभग 150 मरीजों को बिना खून की जांच कराए ही वापस लौटना पड़ा। महिला अस्पताल से भी रोगियों को खून की जांच के लिए बेस अस्पताल भेजा जाता है। कार्य बहिष्कार के चलते ओपीडी में आने वाले किसी भी मरीज के रक्त के नमूने नहीं लिए गए। दोनों अस्पताल में भर्ती लगभग 35 मरीजों के रक्त की जांच की गई। उधर, आंदोलन को प्रांतीय बीएमएलटी एसोसिएशन ने भी समर्थन दिया है।
विज्ञापन

एसोसिएशन के महासचिव मयंक राणा ने कहा कि जरूरत पड़ी तो आंदोलन में भी सहभागिता की जाएगी। लैब टेक्नीशियन एसोसिएशन 20 अप्रैल को बैठक कर आगे की रणनीति बनाएगा।
विज्ञापन


150 मरीजों को महिला और बेस अस्पताल से बैरंग लौटना पड़ा
सिर्फ भर्ती मरीजों की हुई जांच, मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे लैब टेक्नीशियन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें