भीमताल (नैनीताल)। भवाली मार्ग के मध्य स्थित फरसौली के जंगलों में रविवार शाम अचानक आग लग गई। इससे पूरा जंगल धधक गया। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार शाम 7:30 बजे फरसौली के जंगलों में आग धधक गई। फायर लाइन साफ न होने के कारण आग बढ़ती चली गई जबकि जंगल के पास गांव बसा है। वहां लोगों के घरों की तरफ आग बढ़ती देख लोगों ने वन विभाग को सूचित किया। वन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिल सकी है। वन विभाग स्थानीय लोगों के साथ आग बुझाने की कोशिश करता रहा।