फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकपा माले की राज्य स्तरीय कार्यशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। देश में फांसीवादी खतरा बढ़ गया है। मजदूर-किसानों और आम मेहनतकश जनता को ‘फूट डालो और राज करो’ के अंग्रेजी राज के फार्मूले पर विभाजित किया जा रहा है। ये देश के लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। ये बात भाकपा माले की नवाबी रोड स्थित एक बारातघर में शुक्रवार को शुरू हुई दो दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला के दौरान राज्य सचिव राजेंद्र प्रथोली ने कही। कार्यशाला में भाकपा माले के आगामी राष्ट्रीय महाधिवेशन के प्रस्तावों पर विचार विमर्श कर महाधिवेशन की तैयारियों की समीक्षा की गई। शनिवार को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय परिस्थिति, पार्टी संगठन, मजदूर प्रश्न, किसानों की परिस्थितियों, पर्यावरण के सवाल, महिला मुक्ति का सवाल आदि सवालों पर चर्चा होगी। कार्यशाला में केंद्रीय कमेटी सदस्य राजा बहुगुणा, पुरुषोत्तम शर्मा, बहादुर सिंह जंगी, केके बोरा, आनंद सिंह नेगी, कैलाश पांडे, अतुल सती आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें