फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आश्रम पद्धति विद्यालयों में पढ़ने वालों के लिए लागू हो ड्रेस कोड

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। समाज कल्याण विभाग के अधीन संचालित आश्रम पद्धति विद्यालयों, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में अध्ययन
विज्ञापन

करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए ड्रेस कोड लागू किया जाए। इसके लिए समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य ने निदेशक को जल्द प्रस्ताव बनाकर देने को कहा।
मंत्री यशपाल आर्य ने बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों के आश्रम पद्धति विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की संख्या कम है। योजना को व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि संख्या बढ़ सके। समाज कल्याण विभाग के जो औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान संचालित है उनमें बदलते दौर के अनुसार नए व्यवसायों जैसे कंप्यूटर हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, इलेक्ट्रिकल, ऑटोमोबाइल और नवीनतम तकनीक के ट्रेड शुरू किए जाएं। निदेशक जनजाति कल्याण विकास योगेंद्र सिंह रावत को निर्देश दिए कि आश्रम पद्धति विद्यालयों के उच्चीकरण और इंटर तक की शिक्षा दिए जाने का प्रस्ताव यथाशीघ्र शासन को भेजे। उन्होंने कहा कि आवासीय विद्यालयों एवं संस्थानों में दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। वर्तमान में भोजन का मेन्यू 69 रुपये काफी कम है। इसको बढ़ाने का प्रस्ताव भी तत्काल दिया जाए। समाज कल्याण निदेशक मेजर योगेंद्र यादव ने बताया कि अनुसूचित जाति जनजाति के छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति के वितरण का ऑनलाइन कार्य शुरू कर दिया गया है। एक सप्ताह के भीतर बच्चों छात्रवृत्ति का भुगतान कर दिया जाएगा। समाज कल्याण की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने वाले लगभग 90 प्रतिशत पात्र लोगों के खाते आधार से जोड़ दिए गए हैं। विशेष शिविरों के माध्यम से लाभार्थियों के आधार कार्ड बनाने का कार्य जारी है।

ड्रेस कोड लागू होगा, नए व्यवसाय के लिए नए तकनीक के ट्रेड शुरू होंगे
मंत्री यशपाल आर्य ने समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा की

परित्यक्ता महिला को दिलाया जाए भरण-पोषण
हल्द्वानी। समाज कल्याण निदेशक ने कहा कि विभाग की ओर से परित्यक्ता महिलाओं को पेंशन दी जा रही है। पेंशन के अलावा शासकीय अधिवक्ता की मदद से ऐसी महिलाओं को उनके पतियों से भरण-पोषण भत्ता भी दिलाया जाना चाहिए। अधिकारियों ने केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से संचालित योजनाओं में बजट समय पर न आने की बात भी विभागीय मंत्री के समक्ष उठाई। मंत्री आर्य ने निर्देश दिए कि पात्रों को शीघ्र ही गौरा देवी कन्या धन योजना का लाभ दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन चयन को चल रही है प्रक्रिया
हल्द्वानी। आईएसबीटी को लेकर परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि अभी प्रक्रिया चल रही है। आईएसबीटी के लिए अभी कोई स्थान चयनित नहीं हुआ है। जमीन के चयन की प्रक्रिया चल रही है। चयन प्रक्रिया के उत्साह को लेकर ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर कहा कि सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें