फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज से परेशान कैंटीन संचालक ने जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। कर्ज से परेशान कैंटीन संचालक ने जहर खा कर जान दे दी। पुलिस को बरामद सुसाइड नोट बरामद किया। उसमें संचालक ने कर्ज का जिक्र किया था।
विज्ञापन

बिठौरिया नंबर दो निवासी बाजपुर में कैंटीन संचालित करने वाला 38 वर्षीय सुनील जोशी पुत्र दुर्गादत्त जोशी रविवार शाम पत्नी माधुरी से झगड़ा करने के बाद स्कूटी से घर से निकल गया। गुरुकुल स्कूल के पास वह बेहोश पड़ा था। क्षेत्रीय लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर उसे बेस अस्पताल भेज दिया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद मुखानी थाने के उपनिरीक्षक महेंद्र राज ने जांच शुरू की। पुलिस ने स्कूटी से एक पन्ने का सुसाइड नोट बरामद किया। मृतक ने उसमें कर्ज से परेशान होने का जिक्र किया है। सुसाइड नोट में लिखा है गया है। बच्चों को कोई परेशान न करे। बच्चों का ख्याल रखने की गुहार भी लगाई है। सुसाइड नोट किसी को भी संबोधित नहीं किया गया है। परिजनों के मुताबिक सुनील ने धंधे के लिए अपने करीबियों से कर्ज लिया था, लेकिन उसने परिजनों को भी इस बारे में कुछ नहीं बताया था। सुनील की एक बेटी और एक लड़का है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें