फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छड़ायल में पांच दिनों से आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। छड़ायल नयाबाद में नलकूप खराब होने से पांच दिनों से पानी नहीं आ रहा है। अधिशासी अभियंता से शिकायत करने पर रविवार को नलकूप की मरम्मत तो हुई मगर यह 15 मिनट में ही जवाब दे गया। इससे टंकियां नहीं भर सकी। नलकूप से 1000 से 1500 की आबादी को पानी आपूर्ति होती है। इस नलकूप में तकनीकी कमी होने की वजह से दीपावली से भी दो दिन पूर्व से पेयजल आपूर्ति बंद थी। त्योहार सीजन निकलने के बाद जब घरों में पानी की किल्लत हुई तो लोगों ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता संतोष उपाध्याय से शिकायत की। लोगों का कहना है कि शिकायत के एक दिन बाद कर्मचारी आए और नलकूप की मरम्मत की। मरम्मत के बाद नलकूप महज 15 मिनट के लिए ही चालू हुआ इसके बाद फिर से पानी आना बंद हो गया। जब कर्मचारियों से पूछा तो लो वोल्टेज का बहाना बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें