फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों की बढ़ती तादाद के चलते लोगों का जीना हुआ मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। नगर और आसपास के क्षेत्रों में बंदरों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसके साथ ही लोगों की परेशानी भी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। खेतीबाड़ी को नुकसान पहुंचाने के बाद बंदरों का आतंक अब लोगों के घरों और दुकानों के भीतर तक पहुंच गया है। इसके बावजूद न तो स्थानीय निकाय और न ही वन विभाग ने बंदरों को पकड़ने की पहल की है। इसे लेकर लोगों में भारी गुस्सा है।
विज्ञापन

तल्लीताल, मल्लीताल, डांठ, नौकुचियाताल क्षेत्र में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। रात में झील किनारे स्थित घने पेड़ों में रहने वाले उक्त बंदर पौ फटते ही कई टोलियों में तल्लीताल बाजार क्षेत्र का रुख कर लेते हैं। सुबह होते ही कूड़ेदानों से लेकर लोगों की छतों, दुकानों के आगे तक बंदर ही बंदर नजर आते हैं। खेतीबाड़ी को खासा नुकसान पहुंचा चुके बंदर अब मौका मिलते ही घरों, दुकानों से खाद्य पदार्थ उठा ले जा रहे हैं। बंदरों के आतंक के चलते स्कूली बच्चों का अकेले स्कूल आना-जाना भी दूभर हो गया है। कई बार मांग के बाद भी न तो नगर पंचायत की ओर से बंदरों को पकड़ने की पहल हुई है और न ही वन विभाग की ओर से। पिछले दिनों भाजपा समेत विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने वन मंत्री को ज्ञापन देकर बंदरों से मुक्ति दिलाने की मांग की थी लेकिन इस पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे आक्रोशित लोग अब आंदोलन की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

खेतीबाड़ी चौपट होने के बाद अब घरों, दुकानों से सामान उठा ले जा रहे बंदर
कई बार मांग के बाद भी बंदरों के आतंक से मुक्ति नहीं मिली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें