गरुड़ (बागेश्वर)। अमस्यारी-टिटोली बूंगा मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से भिलकोट और वज्यूला न्याय पंचायत ग्रामीणों में शासन प्रशासन के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। यातायात सुविधा से वंचित ग्रामीणों ने ऐलान किया है कि मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू नहीं हुआ तो वह आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
टिटोली, बूंगा, अमस्यारी के ग्रामीण सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराने के सबंध में बुधवार को डीएम, लोनिवि ईई, वन विभाग के डीएलएम और प्रभागीय वनाधिकारी से मिले। उन्होंने सड़क निर्माण से संबंधित अधिकारियों को अगवत कराया कि अमस्यारी, टिटोली बूंगा मोटर मार्ग को वर्ष 2015 में स्वीकृति मिल गई थी।
विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के चलते मोटर मार्ग का निर्माण कार्य आज तक शुरू नहीं हो पाया। इससे क्षेत्र की तीन हजार की आबादी यातायात सुविधा से वंचित हैं। वहां बूंगा के पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य त्रिलोक बुटौला, हरीश चंद्र भंडारी, ग्राम प्रधान शांती देवी, मदन मोहन जोशी, उमाकांत जोशी, अनिल कुमार, राजेंद्र कुमार आदि शामिल थे।