फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्क्रीनिंग कमेटी में गैर राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। भाजयुमो नेताओं द्वारा दो युवा व्यापारियों के साथ की गई मारपीट के मामले को नैनीताल नागरिक मंच से जुड़े विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों की बैठक सोमवार की देर शाम माल रोड के इंडिया होटल में उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष किशन सिंह नेगी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मारपीट के मामले को लेकर बनायी जाने वाली स्क्रीनिंग कमेटी को लेकर भी चर्चा हुई। तय किया गया कि इस कमेटी में गैर राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों को ही शामिल किया जाएगा। इसके लिए भी जल्द ही बैठक बुलाने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में नैनीताल विधायक संजीव आर्य ने मारपीट की घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी बहुत जरूरी है। कहा कि पुलिस की जांच में जो दोषी पाया जाएगा उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। मारपीट के मामले का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। कहा कि मामले को वार्ता के जरिये सुलझाने का प्रयास किया जाना चाहिए। इससे पूर्व मल्लीताल व्यापार मंडल के अध्यक्ष किशन सिंह नेगी ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी विधायक के समक्ष रखी।
बैठक में होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश साह, मल्लीताल व्यापार मंडल के महासचिव संजय सिंह बिष्ट, उप सचिव विवेक वर्मा, कमलेश ढौडियाल, शाकिर अली, तल्लीताल व्यापार मंडल के अध्यक्ष भुवन लाल साह , त्रिभुवन सिंह फर्त्याल, प्रवीण साह, जनहित संगठन के संरक्षक जगमोहन सिंह बिष्ट, अध्यक्ष सुरेंद्र चौधरी,वरिष्ठ व्यापारी नेता प्रदीप दुम्का,दिग्विजय सिंह बिष्ट, दीप सुयाल, रवेल सिंह आनंद, डा.किरन साह, भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज साह, जिला महामंत्री दया किशन पोखरिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें