फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 अप्रैल को होगी एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय परीक्षा

विज्ञापन
exam
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कक्षा छह के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए 15 फरवरी तक आवेदन किए जा सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 29 अप्रैल को कराई जाएगी। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि इससे संबंधित जानकारियां शनिवार से बोर्ड की वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in पर ऑनलाइन अपलोड किया गया है। इसमें कक्षा छह में प्रवेश के लिए आवेदन पत्रों के साथ ही परीक्षा केंद्र, परीक्षा संबंधित सभी जानकारियां दी गई हैं। इसे डाउनलोड करके भी आवेदन किया जा सकता है। प्रदेश का यह एकमात्र स्कूल अभी कालसी देहरादून में संचालित है लेकिन अब ऐसा दूसरा स्कूल बाजपुर क्षेत्र में भी खुलना प्रस्तावित है। इसमें अनुसूचित जनजातियों (एसटी) के विद्यार्थियों को कक्षा छह से 12वीं तक मुफ्त आवासीय शिक्षा सुलभ है। इसके अधिकतर आवेदक देहरादून, ऊधमसिंह नगर, पिथौरागढ़ जिलों के होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें