खटीमा। भारत ज्ञान विज्ञान समिति और बालप्रहरी के द्वारा एक जनवरी से पांच जनवरी तक थारु राजकीय इंटर कॉलेज में पांच दिवसीय लेखन कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। समिति के सचिव नरेंद्र सिंह रौतेला ने कहा कि कार्यशाला में बच्चों को कहानी, कविता, निबंध, दीवार अखबार, यात्रा वृतांत, चित्रकला और साहित्य लेखन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। बताया कि सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक लगने वाली कार्यशाला में कक्षा छह से आठ तक के बच्चे प्रतिभाग कर सकते हैं। ब्यूरो