गरुड़ (बागेश्वर)। जनपद स्तरीय सपनों की उड़ान प्रतियोगिता में विकास खंड के सुदूरवर्ती जूनियर हाइस्कूल रौल्याणा के बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं स्कूल शिक्षक भाष्कर पंत को नवाचार में अच्छा काम करने पर पुरस्कृत किया गया।
जूनियर हाइस्कूल रौल्याणा के प्रधानाध्यापक नीरज पंत ने बताया कि विद्यालय में हर साल बाल शोध मेला आयोजित किया जाता है, जिसमें विविध विषयों पर बच्चे, शिक्षक, समुदाय के लोग, विषय विशेषज्ञों की मदद से किए गए शोध कार्य का प्रदर्शन होता है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बच्चों का पुरुस्कृत किया। वहीं वनाचारी शिक्षा क्रिया कलापों में स्कूल के शिक्षक भाष्कर पंत को पुरस्कृत किया गया। बच्चों की उपलब्धि पर बीआरसी समन्वयक उमेश जोशी, ग्राम प्रधान रौल्याणा मदन गिरी, शिक्षक दीपक पांडे, सोनू गोस्वामी, गंगा देवी, बीईओ जीसी कुनियाल ने खुशी जाहिर की है।