फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुटा के तिवारी अध्यक्ष और साह महासचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (तिवारी गुट) के द्विवार्षिक चुनाव बुधवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो गए। सभी पदों पर एक-एक प्रत्याशी के नामांकन करने से सभी प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हुए। प्रो. ललित तिवारी अध्यक्ष और सुचेतन साह महासचिव बने। मुख्य चुनाव अधिकारी जगदीश चंद्र पपनै ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

पपनै के मुताबिक उपाध्यक्ष पद पर डॉ. दीपक कुमार, उपाध्यक्ष महिला पद पर डॉ. शिवांगी चन्याल, संयुक्त सचिव पद पर डॉ. सुहेल जावेद, संयुक्त सचिव (संविदा) पर डॉ. हेमवती नंदन पनेरू जबकि कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. विजय कुमार चुने गए। इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य कला संकाय के पद पर डॉ. गगन दीप होठी, डॉ. दीपिका पंत, विज्ञान संकाय के लिए डॉ. मनोज धुनी, डॉ. ललित मोहन चुने गए। इस मौके पर सहायक चुनाव अधिकारी प्रकाश चंद्र पाठक व मुन्नी जोशी, दिनेश आर्या, प्रियंका नीरज रूबाली, बृजमोहन, ममता भारती, नवीन पांडे आदि थे।

संविदा शिक्षकों के नियमितिकरण को होगा संघर्ष : तिवारी
नैनीताल। कूटा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी ने कहा कि विश्वविद्यालय के शिक्षकों को सातवां वेतनमान दिलाने के लिए वह प्रदेश सरकार से वार्ता करेंगे। इसके साथ ही विश्वविद्यालय में काम कर रहे 24 संविदा शिक्षकों के नियमितिकरण और उच्च शिक्षा की नियमावली में संशोधन के लिए भी कोशिश भी की जाएगी। शिक्षकों की समस्याओं का जल्द समाधान करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें