फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रस्तावों पर कार्रवाई न होने से भड़के पंचायत प्रतिनिधि

विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। बीडीसी बैठक गरुड़ में पंचायत प्रतिनिधियों ने पूर्व बीडीसी बैठक में पारित प्रस्तावों पर कार्रवाई न होने पर जमकर हंगामा काटा।
विज्ञापन


क्षेत्र पंचायत सभागार में ब्लॉक प्रमुख भरत फर्स्वाण की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रधानों, जिला पंचायत सदस्यों क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बढ़ चढ़कर भागीदारी की। जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने प्रधानों और अधिकारियों से गांव के विकास के लिए ग्राम पंचायत की खुली बैठक में ठोस प्रस्ताव पारित करने को कहा।

उन्होंने कहा कि जिला पंचायत इसके सदस्यों की मांग पर अधिकांश गांवों में विकास कार्यों के लिए हर साल धन देते आ रही है। विधायक चंदन दास ने कहा कि चौदहवें वित्त के तहत ग्राम पंचायतों के विकास के लिए अच्छी धनराशि अवमुक्त कर दी है।
विज्ञापन


जखेड़ा के प्रधान ईश्वर परिहार ने जखेड़ा पैदल पुल की मरम्मत की मांग रखी। लोनिवि के ईई आरके पुनेठा ने कहा कि पुल की मरम्मत शीघ्र की जाएगी। जिला पंचायत सदस्य शिव सिंह बिष्ट ने पंचायत प्रतिनिधियों की मांगों को गंभीरता से लेने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

बैठक का संचालन करते खंड विकास अधिकारी बीसी पंत ने प्रधानों से मनरेगा के तहत अपने गांव में अधिक से अधिक विकास कार्य कराने को कहा। सदन में बिमोला के प्रधान हरी राम, बिनखोली की दया गोस्वामी, सांसद प्रतिनिधि घनश्याम जोशी, मेलाडुंगरी के बलंवत भंडारी, देवी दत्त पाठक, नरग्वाड़ी के राजेंद्र परिहार, मटेना की शकुंतला, क्षेत्र पंचायत सदस्य गोपाल सिंह नेगी, आनंद परिहार,चौरसों के प्रधान गणेश नाथ, कोलतुलारी के प्रधान मंगल राणा, क्षेत्र पंचायत सदस्य आनंद पुरी, नैकाना खुमटिया की प्रधान प्रेमा परिहार पुरुड़ा के प्रधान जशवंत सिंह थायत, बीसी चंदोला आदि ने अपने-अपने गांव की समस्याएं रखी।
विज्ञापन

इस दौरान एसडीएम सुंदर सिंह, सीडीओ एसएसएस पांगती, डीपीआरओ पूनम पाठक, डीडीओ केएन तिवारी, समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल, लोनिवि के ईई आरके पुनेठा, जिला शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत, कनिष्क प्रमुख प्रकाश कोहली, ज्येष्ठ प्रमुख जगदीश कुनियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें