फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएसबी परिसर: कूटा के चुनाव का कार्यक्रम घो षित

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) के चुनाव 27 दिसंबर को होंगे। इसके लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी जगदीश पपनै ने बताया कि चुनाव से जुड़े सभी कार्यक्रम डीएसबी परिसर के जीबी पंत पुस्तकालय में होंगे। 26 दिसंबर को 10 से 12 बजे तक नामांकन पत्रों की बिक्री, 11 से दोपहर 12.30 बजे तक नामांकन होंगे। दोपहर 12.30 बजे से एक बजे तक नामांकन पत्रों की जांच और एक से दो बजे तक नाम वापसी हो सकेगी। 27 दिसंबर को सुबह 10 से 12 बजे तक मतदान, इसके बाद मतगणना और परिणाम घोषित करने के साथ ही शपथ ग्रहण समारोह होगा। चुनाव अध्यक्ष, महासचिव, कोषाध्यक्ष के एक-एक पदों, उपाध्यक्ष दो पद (एक महिला व एक सामान्य) और उपसचिव के भी दो पद होंगे। कार्यकारिणी सदस्य कला, विज्ञान तथा वाणिज्य संकाय से 2-2 के लिए चुनाव होगा। पदाधिकारियों के लिए नामांकन शुल्क 500 रुपये और कार्यकारिणी सदस्य के लिए 200 रुपये तय किया गया है। चुनाव में कूटा से संबद्ध डीएसबी परिसर और भीमताल परिसर के प्राध्यापक मतदान करेंगे। सहायक चुनाव अधिकारी प्रकाश पाठक और मुन्नी जोशी को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें