फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म अभिनेत्री रविना टंडन परिजनों के साथ पहुंची कॉर्बेट पार्क के ढ़िकाला जोन में

विज्ञापन
अभिनेत्री रवीना टंडन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने रविवार को कार्बेट नेशनल पार्क का भ्रमण किया। हालांकि उन्हें वनराज के दर्शन नहीं हुए। वह अपने परिवार के साथ चार दिनी भ्रमण पर यहां पहुंचीं हैं। उनका परिवार अल्मोड़ा जिले के मरचूला के पास एक रिसोर्ट में ठहरा है। उनके कार्यक्रम को प्रशासन और पार्क प्रशासन ने पूरी तरह से गोपनीय रखा है।
विज्ञापन

रवीना टंडन अपने पति, बेटा-बेटी और मां के साथ यहां पहुंचीं हैं। रविवार को वह कार्बेट टाइगर रिजर्व के ढिकाला परिसर स्थित पुराना वन विश्राम भवन (ओल्ड एफआरएच) में रुकीं। इससे पहले दिन में उन्होंने परिजनों के साथ ढिकाला जोन में सांभर रोड, ठंडी सड़क, ग्रासलैंड और मोटा साल क्षेत्र में खुली जिप्सी में भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने काफी देर तक वन्यजीवों को निहारा और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद उठाया। पार्क के सूत्रों ने बताया कि रवीना दुर्गादेवी और ढेला जोन का भ्रमण कर चुकी हैं। यहां पहुंचने पर होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरि मान और राजस्व उपनिरीक्षक आरिफ हुसैन ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें