फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलाश नदी में खनन बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। कोसी में अवैध खनन के दौरान रेत की ढांग गिरने से तीन मजदूरों की मौत के बाद प्रशासन ने यहां भी कैलाश नदी में खनन पर रोक लगा दी है। तहसीलदार ने कहा कि अग्रिम आदेश आने तक नदी नहीं चलेगी। तहसीलदार शेर सिंह ग्वाल ने बताया कि काशीपुर की कोसी नदी में अवैध खनन के दौरान रेत की ढांग गिरने से तीन मजदूरों की मौत के बाद डीएम ने 69 निजी पट्टों पर खनन कार्य स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन


इसके तहत यहां उकरौली, साधूनगर में चल रहे खनन पट्टों को बंद कर दिया है। बताया कि निजी पट्टों के अलावा केएमवीएन के पट्टे भी बंद करा दिए गए हैं। कहा कि डीएम के अग्रिम आदेश आने तक नदी में खनन कार्य बंद रहेगा। अगर, कोई भी नदी में खनन करते पकड़ा गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

तहसीलदार के खनन कार्य बंद कराने के बाद नदी में सूनसान हो गई है। सिडकुल चौकी प्रभारी विनोद जोशी ने बताया कि शनिवार को नदी में खनन कार्य नहीं हुआ। कहा कि नदी में खनन बिना अनुमति के किसी हाल नहीं होने दिया जाएगा। नदी में पुलिस गश्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें