फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हम मेहनत करने वाले ...

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। हे शारदे मां..., बुमरो-बुमरो श्याम रंग बुमरो..., हम मेहनत करने वाले....,बेडू पाको बारो मासा.., वतन हमारा ऐसा न छोड़ पाया कोई...., काली गंगा को कालो पाणी सहित कुमाऊंनी, पंजाबी, कश्मीरी और देशभक्ति गीतों पर शुक्रवार को छात्राएं जमकर थिरकीं।
विज्ञापन


मौका था नैनीताल के आदर्श राजकीय बालिका इंटर कालेज के वार्षिकोत्सव समारोह का। इस दौरान छात्राओं ने योग का प्रदर्शन भी किया।

मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष श्याम नारायण और विशिष्ट अतिथि बीईओ अनुपम दीक्षित ने छात्राओं की ओर से विभिन्न विषयों पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रधानाचार्या सावित्री दुग्ताल ने अतिथियों का स्वागत किया। दया पंत ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।

संचालन डॉ. उमा जोशी, पूजा कुमारी और सरोज आर्या ने किया। वहां पीटीए अध्यक्ष तारा चंद्र तिवारी, पालिका सभासद किरन साह, वरिष्ठ प्रवक्ता कल्पना चौधरी, मीनाक्षी कांडपाल, महिमा जोशी, रेखा नेगी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें