रामनगर (नैनीताल)। आदर्श राइंका करनपुर में शुक्रवार को एक दिवसीय बालिका अभिप्रेरण शिविर आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य विजय चंद्र पांडे ने शिविर का शुभारंभ किया। एसएमसी अध्यक्ष मदन राम, आशा पर्यवेक्षक सुनीता जोशी ने स्वच्छता का महत्व बताया।
छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में कंचन, कोमल, होमाक्षी, जया, अनीता, अंजली विजयी रही। छात्राओं के बीच निबंध प्रतियोगिता में वैशाली प्रथम, कोमल द्वितीय, दीक्षा तृतीय रही। इस दौरान त्रिलोक सिंह बिष्ट, माहुल प्रसाद, लालबहादुर सिंह, राजेश कुमार, महेंद्र सिंह, नईम अहमद, नरेंद्र सिंह कठैत, सतेंद्र प्रकाश, नंदन सिंह आदि थे।