रामनगर (नैनीताल)। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की सभा शुक्रवार को डिपो परिसर में हुई। इसमें डिपो की दशा सुधारने के लिए अतिक्रमण हटाने की मांग की गई। मोर्चा अध्यक्ष हरीश चंद्र पपनै ने मांग पूरी न होने पर आंदोलन का भी ऐलान किया। मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर हस्तक्षेप की मांग की गई।
इसमें बताया गया कि डिपो में पक्का भवन, कार्यशाला परिसर नहीं है। डिपो में शौचालय, वाहनों के खड़े होने की समुचित व्यवस्था नहीं है।
अतिक्रमण, डिपो परिसर में निजी वाहनों की पार्किंग से झगड़े हो रहे हैं। उन्हाेंने डिपो परिसर की चहारदीवारी करने, डिपो परिसर से अतिक्रमण हटाने, डिपो में कर्मचारियों, यात्रियों के लिए अलग महिला-पुरुष शौचालय बनाने, कर्मचारियों के लिए सभी औजार दिलाने, चालकों, परिचालकों के लिए विश्रामालय बनाने, कार्यशाला की भूमि से कब्जा हटाने की मांग की गई। इस दौरान व्यापार मंडल के मनमोहन अग्रवाल, सेवानिवृत्त कर्मचारी लीलाधर राठौर आदि थे।