गरुड़ (बागेश्वर)। जूनियर हाइस्कूल रौल्याणा और बदरीनाथ की ओर से राइंका गरुड़ में चल रही चार दिनी बाल विज्ञान कार्यशाला में बाल वैज्ञानिकों ने 35 मॉडलों तैयार किए।
बाल विज्ञान मेले में दिल्ली से आए वैज्ञानिक डॉ. आशुतोष उपाध्याय ने कहा कि विज्ञान की असली थीम आओ करके सीखें है। जब हम कोई प्रयोग करेंगे तभी उसके बारे में हमें जानकारी होगी।
बीआरसी समन्वयक उमेश जोशी, जूनियर हाइस्कूल रौल्याणा के प्रधानाध्यापक, विवेक गौड़, दलीप भाकुनी, दीपक पांडे, दिनेश नेगी, जीबी पंत आदि ने विचार रखे।