फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुविवि की सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू

विज्ञापन
Atul Maheshwari Scholarship Examination-2017
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय की प्रथम, तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं शनिवार से शुरू हो गई हैं। कुमाऊं मंडल के 50 केंद्रों में 64 हजार परीक्षार्थी सेमेस्टर परीक्षा दे रहे हैं।
विज्ञापन

डीएसबी परिसर में बने परीक्षा केंद्र में पहले दिन 1116 में से 855 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। डीएसबी परिसर में सुबह के सत्र में पंजीकृत 774 में से 515 ने परीक्षा दी जबकि शाम की सत्र में 342 में से 340 ने परीक्षा दी। परिसर निदेशक प्रो. एलएम जोशी के निर्देशन में चली परीक्षा में मुख्य केंद्राध्यक्ष प्रो. पीएस बिष्ट, प्रो. चंद्रकला पंत समेत प्राध्यापकों, कर्मियों ने सहयोग दिया। वहीं कुलपति प्रो. डीके नौड़ियाल ने राधेहरि राजकीय स्नात्तकोत्तर महाविद्यालय काशीपुर, पीएनजी राजकीय महाविद्यालय रामनगर परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। काशीपुर में प्रथम सत्र में 850, द्वितीय सत्र में 340 जबकि रामनगर में प्रथम सत्र में 760, द्वितीय सत्र में 324 परीक्षार्थी शामिल हुए। कुलपति ने दोनों केंद्रों की स्थिति पर संतोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें