लोक नृत्य प्रस्तुत करतीं छात्राएं।
- फोटो : amar ujala
रामनगर (नैनीताल)। पीरूमदारा स्थित सेंट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल का वार्षिकोत्सव शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। एसडीएम परितोष वर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सबका मन मोह लिया। कक्षा दो, तीन के बच्चों ने राजस्थानी गाना आयो रे आयो रे मेरे रंगीलो मेहमान प्रस्तुत किया। कुमाऊंनी, गढ़वाली, पंजाबी, अंग्रेजी के गीत, नाटकों में भी बच्चों ने अभिभावकों का मन मोहा। इसके साथ ही 11, 12वीं के बच्चों ने नाटकों की सुंदर प्रस्तुति दी। इनके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण की महत्ता बताकर जमीनों को न बेचने, पेड़ों को न काटने का संदेश दिया गया। इस दौरान प्रधानाचार्या थेरेसा, सिस्टर लीला आदि थे।