रामनगर (नैनीताल)। देर से ही सही पर दुर्लभ प्रवासी पक्षी आईबिसबिल का एक जोड़ा गर्जिया मंदिर के पास कोसी नदी में पहुंच गया है। इसे देखकर स्थानीय पक्षी प्रेमियों में खुशी की लहर है। इसे देखने के लिए बृहस्पतिवार को दिनभर पक्षी प्रेमियों का जमावड़ा लगा रहा। वन्यजीव फोटोग्राफर दीप रजवार ने भी इसे अपने कैमरे में कैद किया।