फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने सड़क दुर्घटना मे किया मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। सड़क दुर्घटना के मामले में पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को सौंपी तहरीर में जगदीश प्रसाद ने बताया कि उनका पुत्र संजय एक दिसंबर को सुबह साढ़े छह बजे अपने घर से बाइक से पीरूमदारा आ रहा था। उसके साथ काशीपुर के ग्राम खरमासी कॉलोनी, धनौरी पट्टी निवासी रामनिवास भी था। इस बीच सती मंदिर हल्दुआ के पास रामनिवास ने बाइक रोकी और शौच के लिए झाड़ियों में चला गया जबकि संजय बाइक के पास ही खड़ा रहा, तभी रामनगर की ओर से आ रही बोलेरो कार यूके 18 एफ 5273 के चालक अनीस अहमद निवासी मिस्सरवाला थाना कुंडा जिला ऊधमसिंह नगर ने तेजी और लापरवाही से कार चलाते हुए बाइक के पास खड़े संजय को टक्कर मार दी। इससे संजय घायल हो गया। उसे तुरंत संयुक्त चिकित्सालय लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया था। पीड़ित पिता जगदीश की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अनीस के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 304ए, 427 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें