फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइनिंग स्टार, लिटिल स्कॉलर, एमपी इंटर कॉलेज ने जीते मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। लखनपुर स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित स्वर्गीय शोबन सिंह बिष्ट मेमोरियल अंतर विद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता में मंगलवार को भी मुकाबले जारी रहे। पहला क्वाटर फाइनल मैच शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल बनाम मदर्स ग्लोरी पब्लिक स्कूल खेला गया। शाइनिंग स्टार के ललित रावत ने छठे, 20वें, रोहित गुसाई ने 21वें, हीरा रावत ने 23वें, हरीश रावत ने 24वें मिनट पर गोल कर अपनी टीम को 5-0 से मैच जिताया। दूसरा क्वाटर फाइनल मैच सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल, लिटिल स्कॉलर के बीच खेला गया। दोनो ही टीमें निर्धारित समय तक कोई गोल नहीं कर सकी। मैच ट्राई ब्रेकर में चला गया, जिसमें लिटिल स्कॉलर के उत्कर्ष, गौरव, अभिषेक ने गोल कर अपनी टीम को 3-0 से विजय दिलाई। तीसरा क्वाटर फाइनल मैच एमपी इंटर कॉलेज, आर्मी स्कूल हेमपुर के मध्य खेला गया। एमपी इंटर कॉलेज की टीम के यमन जोशी ने 17वें मिनट, पीयूष सती ने 30वें मिनट में गोल कर टीम को 2-0 से मैच जिता दिया। महिपाल सिंह थापा, अतुल पुरोहित निर्णायक रहे। बुधवार को पहला सेमीफाइनल मैच लिटिल स्कॉलर पब्लिक स्कूल और ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल के मध्य खेला जाएगा। दूसरा सेमीफाइनल मैच एमपी इंटर कॉलेज और शाइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल के बीच खेला जाएगा। इस दौरान जितेंद्र सिंह बिष्ट, विनय पडलिया, ललित चौधरी, गोपाल बिष्ट, अरमान अली, नंदन सिंह रौतेला, विवेक थापा, वैैैभव नेगी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें