फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायालयी आदेश के अभ्यर्थियों का प्रवेश पत्र मिलेगा परीक्षा केंद्र पर

विज्ञापन
यूके बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से 15 दिसंबर को अध्यापक पात्रता परीक्षा (यूटीईटी) आयोजित की जाएगी। इसके लिए अर्ह आवेदकों को इंटरनेट, वेबसाइट से प्रवेश पत्र उपलब्ध कराए गए हैं जबकि शासनादेशों के अनुसार अनर्ह बताकर निरस्त आवेदन पत्र वाले अभ्यर्थी हाइकोर्ट का आदेश, फोटो आदि सबूत दिखाकर नोडल परीक्षा केंद्रों से उसी दिन प्रवेश पत्र ले सकेंगे।
विज्ञापन

इसके लिए योग्यता विषयक शासनादेशों के अनुसार अनर्ह कई अभ्यर्थियों को उत्तराखंड उच्च न्यायालय नैनीताल ने परीक्षा में शामिल कराने का आदेश दिया है। ऐसे अभ्यर्थियों की सूची परिषद की वेबसाइट यूबीएसई.यूके.जीओवी.इन पर भी उपलब्ध है। नोडल परीक्षा केंद्रों पर उसी दिन प्रवेश पत्र मिलेगा। बोर्ड के अपर सचिव एनसी पाठक ने बताया कि ऐसे अभ्यर्थी 15 दिसंबर को सुबह 8:30 बजे तक आवेदन पत्र में चयनित प्रथम परीक्षा शहर में बने नोडल परीक्षा केंद्रों पर जाकर अपना प्रवेश पत्र लेकर परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थी को नोडल परीक्षा केंद्र पर अपने ओएमआर आवेदन पत्र में चस्पा की गई फोटो के समान पासपोर्ट आकार की दो फोटो, फोटोयुक्त पहचान पत्र और नैनीताल उच्च न्यायालय के संबंधित निर्णय की छायाप्रति उपलब्ध करानी होगी। अन्य परीक्षार्थी भी प्रवेश पत्र के साथ फोटोयुक्त पहचान पत्र, नीले, काले बाल प्वाइंट पैन लेकर परीक्षा शुरू होने से आधा घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें। इसके लिए 55 हजार से अधिक लोगों ने आवेदन पत्र भरे थे लेकिन बोर्ड ने इंटर, स्नातक, स्नातकोत्तर परीक्षाओं में 50 प्रतिशत से कम प्राप्तांक वाले सैकड़ों अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र निरस्त कर दिए थे। इनकी सूची भी वेबसाइट पर उपलब्ध है। इनमें से कई आवेदक हाइकोर्ट के आदेश पर परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें