रामनगर (नैनीताल)। ईएसटीसी कानिया की ओर से बृहस्पतिवार को ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल हिम्मतपुर ब्लॉक में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इसमें बताया गया कि सौर ऊर्जा की तकनीक बहुत विकसित है। छात्र-छात्राओं को सौर ऊर्जा का प्रकाशीय ऊर्जा में बदलना बताया, दिखाया गया। प्रयोग करके भी दिखाए गए। इस दौरान वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी दिनेश चंद्रा, वीके पंत, वीरेंद्र यादव, प्रधानाचार्या नलिनी श्रीवास्तव, प्रसून श्रीवास्तव, जोगेश नरुला, नितिन जोशी, सिकंदर आजम, दीपक कुमार, यज्ञ प्रताप आदि थे।